
ऑल इंडिया टेंट डीलर्स एंड डेकोरेटर्स एसोसिएशन के तत्वधान में आज पूरे पंजाब में हर जिले में 10 वा वृक्षारोपण दिवस मनाया गया जिसकी अंतर्गत पंजाब टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लुधियाना में भी एफ ब्लॉक पक्खोवाल रोड पर लुधियाना टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर प्लांटेशन ड्राइव का शुभारंभ किया गया जिसमें ऑल इंडिया टेंट डीलर्स के चेयरमैन एवं पंजाब के अध्यक्ष एस एस मक्कड़ ने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन न केवल व्यापार को उन्नत करने में और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां देने में सरकार की मदद करती है… इसके अलावा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए हर वर्ष वृक्ष रोपण करके वातावरण को साफ सुथरा रखने में भी पूरा सहयोग करती है.. लुधियाना के चेयरमैन श्री राज अग्रवाल और अध्यक्ष शिव शंकर राय जी ने कहा की जीवन यापन की हर वास्तु हम धरती से प्राप्त करते हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है की धरती माँ को संभालने और इसे स्वास्थ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाए.. आज के इस वृक्षारोपण दिवस में श्री अशोक शर्मा..श्री राजन मल्होत्रा.. सरदार हरजीत सिंह.. सरदार हरविंदर सिंह.. श्री विक्की मदान.. श्री पवन कपूर श्री सुभाष माटा.. श्री पवन कुमार. सरदार कृपाल सिंह मान.. सरदार जसप्रीत सिंह मक्कड़ श्री देवेंदर मक्कड़.. स: गुरुचरण सिंह खुराना आदि उपस्थित हुए





