Skip to content
Social networks

Space से होगा Super Scan

Space से होगा Super Scan, ISRO-NASA का NISAR Satellite बदल देगा पृथ्वी की निगरानी का तरीका, हर 12 दिन में पूरे ग्लोब की नई तस्वीरें दिया करेगा हम आपको बता दें कि...

MSB MSB ✓
2 minutes read 0 comments

Space से होगा Super Scan, ISRO-NASA का NISAR Satellite बदल देगा पृथ्वी की निगरानी का तरीका, हर 12 दिन में पूरे ग्लोब की नई तस्वीरें दिया करेगा हम आपको बता दें कि निसार विश्व का पहला द्वि-आवृत्ति (Dual-frequency) रडार इमेजिंग उपग्रह है। यह उपग्रह 5 वर्षों तक कार्य करेगा और सूर्य-समकालिक कक्षा में स्थापित होगा, जिससे यह नियमित और सटीक अवलोकन करने में सक्षम होगा। अंतरिक्ष में अन्वेषण के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत ने ‘इसरो’ और ‘नासा’ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए पृथ्वी का अवलोकन करने वाले उपग्रह को आज प्रक्षेपित किया। हम आपको बता दें कि निसार सैटेलाइट हर 12 दिन में पूरी धरती की नई तस्वीर देगा। इसके जरिये अब पूरे ग्लोब की निगरानी और तेज़ हो पायेगी। NISAR सैटेलाइट हर 12 दिन में पूरी धरती को स्कैन करने में सक्षम है यानि अब स्पेस से होगा सुपरस्कैन और ISRO-NASA का NISAR बदल कर रख देगा निगरानी का तरीका। इसके अलावा, ISRO-NASA के मिशन NISAR से धरती की हर हलचल पर रहेगी पैनी नज़र इसलिए अब दुश्मनों का बच निकलना मुश्किल होगा। हम आपको बता दें कि धरती का 3D एक्स-रे कर NISAR हर 12 दिन में सटीक डेटा देगा