ਭਾਰਤ

लुधियाना टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना, 7 जुलाई 2026: बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से पंजाब टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर लुधियाना टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को सिविल अस्पताल के समीप स्थित चिल्ड्रन पार्क में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भूमि पूजन एवं हवन के साथ हुई। इसके पश्चात पार्क की विभिन्न दिशाओं में लगभग 50 से 60 पौधे लगाए गए। यह अभियान पंजाब टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस. एस. मक्कड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। लुधियाना एसोसिएशन के प्रधान शिव शंकर राय की अनुपस्थिति में कार्यकारी प्रधान जी. एस. खुराना एवं महासचिव अशोक शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर पप्पी पराशर, पार्षद नीटू जी तथा पार्षद सिम्मू जी ने विशेष रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में किदवई नगर शिव शक्ति मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायियों एवं समाजसेवियों ने भी भाग लिया।

वृक्षारोपण अभियान में प्रमुख रूप से राजिंदर अग्रवाल, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुभाष माटा, राजन मल्होत्रा, डिम्पी मक्कड़, मनीष राय, हरिंदर सिंह, खुशवंत सिंह, किरपाल सिंह मान, पवन कुमार, रमेश गोयल, विक्की मदान, लकी जी.के., पवन कपूर, डिप्टी कपूर, करण कपूर, विनोद बलूजा, परमिंदर सिंह, डिम्पी सरगोधा, एस. आर. टोना, हरजिंदर सिंह (नीटू), सोनू मक्कड़ सहित एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि ‘वृक्षारोपण दिवस’ अभियान पूरे जुलाई माह के दौरान पंजाब के विभिन्न जिलों में चलाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।

MSB
the authorMSB