प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बैठक कर दोनों राज्यों में आई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों, लोगों की सुरक्षा तथा आवश्यक सहायता पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार दोनों राज्य सरकारों के साथ मिलकर बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने और प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करती रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार पूरी तरह से राज्यों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।






