( संजीव मेहता, न्यूयॉर्क ) पश्चिम वर्जीनिया में एक भीषण कार दुर्घटना में बफेलो, न्यू यॉर्क से लापता हुए एक भारतीय-अमेरिकी परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए हैं. उनकी कार 2 अगस्त को मार्शल काउंटी में मिली, परिवार 29 जुलाई को पेन्सिलवेनिया में आखिरी बार देखा गया था और वे पश्चिम वर्जीनिया के एक मंदिर जा रहे थे. अमेरिका के मार्शल काउंटी के शेरिफ माइक डौघर्टी ने देर रात पुष्टि की कि बफैलो, न्यूयॉर्क से वेस्ट वर्जीनिया जाते हुए लापता हुए भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्य एक दुखद कार दुर्घटना में मृत पाए गए हैं. मरने वाले लोगों की पहचान डॉ. किशोर दीवान, आशा दीवान, शैलेश दीवान और गीता दीवान के रूप में हुई है. अधिकारियों के मुताबिक उनकी हल्के हरे रंग की टोयोटा कैमरी 2 अगस्त की रात लगभग 9.30 बजे पश्चिम वर्जीनिया के मार्शल काउंटी में बिग व्हीलिंग क्रीक रोड के किनारे एक खड़ी चट्टान के पास मिली हैं. मार्शल काउंटी शेरिफ माइक डफ़र्टी के ऑफिस से जारी किए गए बयान में कहा गया है, “बफ़ेलो, न्यूयॉर्क से लापता हुए चार व्यक्ति एक वाहन दुर्घटना के बाद मृत पाए गए हैं. फर्स्ट ऐड टीम पांच घंटे से ज्यादा समय तक घटनास्थल पर मौजूद रहा. शेरिफ डफर्टी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी जारी की जाएगी.”▪️






